जगनेर में 15 दिवसीय सिलाई मशीन प्रशिक्षण सम्पन्न, महिलाओं को मिलीं सिलाई किट......




जगनेर। डीएनटी रियोजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित 15।। दिवसीय सिलाई मशीन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन 20 सितम्बर 2026 को शुक्ला मैरिज होम, जगनेर (ब्लॉक जगनेर, जिला आगरा) में बड़े ही उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।इस प्रशिक्षण में विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सिलाई के व्यावहारिक कौशल में प्रशिक्षित किया गया, जिसके पश्चात उन्हें प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें स्वरोजगार की ओर प्रेरित करना रहा। समापन समारोह में विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही, जिनमें किशन सिंह पूर्व सरपंच,मनोज पौडवाल विधान सभा सचिव सपा,कार्यक्रम के सफल संचालन में अर्पण सेवा संस्थान के कर्मचारी लोकेंद्र कर्दम, स्थानीय निवासी तारा चंद, हरेंद्र लोमश एवं DNT समुदाय के अन्य सदस्यों ने सराहनीय योगदान दिया। संस्थान की ओर से सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली बहनों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post