जगनेर। भारत सरकार के उपक्रम DNT SEED परियोजना के अंतर्गत ब्लॉक जगनेर, में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अर्पण सेवा संस्थान के तत्वाधान में शुक्ला मैरिज होम, जगनेर में 15 दिवसीय सिलाई मशीन प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में तीन स्वयं सहायता समूहों की कुल 30 महिलाएं भाग ले रही हैं। प्रशिक्षण विशेष रूप से DNT, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतु समुदाय की गरीब परिवारों की महिलाओं को आजीविका से जोड़ने एवं स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। महिलाएं पूरे उत्साह एवं लगन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।
प्रशिक्षण कार्य रीना कुमारी एवं अजमेरी कुमारी द्वारा दिया जा रहा है। वहीं, कार्यक्रम की निगरानी लोकेंद्र कर्दम एवं हरेंद्र लोमश,तारा चन्द,के मार्गदर्शन में की जा रही है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा उन्हें रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
