खेत पर रखवाली करने गए किसान की तेज रफ्तार वाईक की टक्कर से दर्दनाक मौत..

मृतक संजीव फाइल फोटो.


फ़िरोज़ाबाद। थाना जसराना क्षेत्र के गांव नगला कलियान निवासी किसान संजीव कुमार पुत्र तिलक सिंह की तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि संजीव कुमार अपने खेत पर गायों से फसल की रखवाली करने गए थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने घायल किसान को तत्काल उपचार के लिए जसराना के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान संजीव कुमार ने दम तोड़ दिया। किसान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मामला थाना जसराना क्षेत्र के गांव नगला कलियान का है। पुलिस मामले की जांच मे जुटी

Post a Comment

Previous Post Next Post