जगनेर के मेवली गाँव में मसाला फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक..




जगनेर। थाना क्षेत्र के गांव मेवली में देर रात एक मसाला फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें और धुआं उठता देख पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर अफरा-तफरी फैल गई। 

बताया जा रहा है कि देर रात फैक्ट्री से धुआं निकलता देख ग्रामीणों ने फैक्ट्री संचालक को सूचना दी। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया और अंदर रखा मसाला, पैकिंग सामग्री और अन्य सामान जलने लगा। आग इतनी तेज थी कि आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।

घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आग से फैक्ट्री को भारी नुकसान पहुंचा है। फैक्ट्री मालिक बालमुकुंद ने बताया कि वह कशिश मसाले के नाम से मसाला तैयार कर बाजार में सप्लाई करते हैं। इस आग में उनका करीब पांच लाख रुपये का माल जलकर खाक हो गया है।फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post