आगरा से बड़ी खबर, फतेहाबाद से भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, समर्थकों में शोक की लहर....





आगरा। जिले से इस वक्त की बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का गुरुवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे आगरा में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के मुताबिक विधायक छोटेलाल वर्मा पिछले दो दिनों से बुखार से पीड़ित थे। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें आगरा में राजपुर चुंगी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां हालत में सुधार न होने पर परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जा रहे थे। रास्ते में उनकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विधायक छोटेलाल वर्मा के निधन की सूचना मिलते ही उनके समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर है। पार्टी कार्यालय और उनके आवास पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post