आगरा। जिले में पिछले कुछ घंटों से खराब मौसम और मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बड़ा आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार 26 सितंबर 2026 को आगरा जनपद के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा।
जिलाधिकारी कार्यालय से 25 सितंबर को जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह निर्देश सभी बोर्ड के विद्यालयों पर लागू होगा। इसमें राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी बोर्ड द्वारा संचालित विद्यालय शामिल हैं।
प्रशासन ने विद्यालय प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों, अभिभावकों और छात्र-छात्राओं से आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। आदेश की प्रमाणिकता जनपद आगरा की आधिकारिक वेबसाइट agra.nic.in पर भी देखी जा सकती है।
आदेश के बाद शनिवार को आगरा में कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों में शिक्षण कार्य नहीं होगा।
