बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना, नहीं तो कट जाएगा कनेक्शन..



जगनेर। बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी की ओर से स्मार्ट मीटर वाले सभी उपभोक्ताओं के लिए एक जरूरी सूचना जारी की गई है।

विभाग ने अपील की है कि सभी उपभोक्ता ऑटो विच्छेदन में जाने से पहले ही अपना बिजली बिल जमा कर दें। अगर एक बार ऑटो डिस्कनेक्शन हो जाता है तो पैसा जमा करने के बाद भी तकनीकी कारणों से दोबारा कनेक्शन जुड़ने में काफी समय लगता है।

अधिकारियों ने कहा है कि अनावश्यक परेशानी से बचने के लिए उपभोक्ता समय रहते अपना बकाया बिल जमा कर दें, ताकि बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से जारी रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post