जगनेर में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत महिलाओं ने की सफाई, दिया स्वच्छता का संदेश...



जगनेर। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत  शुक्रवार को माधव नगर, जगनेर, आगरा में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान चार स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों ने मोहल्ले की सड़क और नाली की सफाई की। महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ सफाई कार्य में हिस्सा लिया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया।

इस अभियान में अर्पण सेवा संस्थान के कार्मिक लोकेंद्र कर्दम सहित समूह की महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

संस्था द्वारा बताया गया कि स्वच्छता ही सेवा एक जन अभियान है, जिसका उद्देश्य लोगों में साफ सफाई के प्रति जिम्मेदारी की भावना पैदा करना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post