आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज में गांधी और शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित......




आगरा। सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज आगरा में 2 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह केंद्रीय पुस्तकालय के सामने ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद एलटी 4 में दीप प्रज्वलन कर गांधी जी और शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया।

कार्यक्रम का संचालन एमबीबीएस 2025 बैच के विद्यार्थियों ने किया। इस दौरान छात्रों ने गांधी जी के प्रिय भजनों की प्रस्तुति दी और दोनों महान विभूतियों के जीवन और आदर्शों पर अपने विचार रखे। एमबीबीएस 2022 और 2024 बैच के छात्रों द्वारा प्रस्तुत वंदे मातरम ने सभी को देशभक्ति से भर दिया।

इस मौके पर स्वच्छता शपथ भी दिलाई गई और सभी ने स्वच्छ भारत के निर्माण में योगदान का संकल्प लिया।

प्रधानाचार्य एवं डीन प्रोफेसर डॉ प्रशांत गुप्ता ने अपने संबोधन में गांधी जी के सत्य अहिंसा और स्वच्छता के संदेश तथा शास्त्री जी की सादगी और कर्तव्यनिष्ठा को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post