सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब..


आगरा/देहात। सावन के पहले सोमवार पर जिले के शिव मंदिरों में सुबह तड़के से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर जलाभिषेक किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि और देश की खुशहाली की कामना की।

मंदिरों में दर्शन के लिए सुबह से लंबी कतारें लगी रहीं। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा और बच्चों ने व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। कई स्थानों पर कांवड़िए भी पवित्र जल लेकर शिवालयों में पहुंचे और विधि-विधान से जलाभिषेक किया।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए। प्रमुख मंदिरों पर बैरिकेडिंग, यातायात व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। देशभर के शिव मंदिरों में भी सावन के पहले सोमवार पर इसी तरह बड़ी संख्या में भक्तों ने दर्शन और जलाभिषेक किया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post