आगरा। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा आगरा महानगर की महानगर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संगठन ने कई नए पदाधिकारियों की घोषणा की। इस अवसर पर संगठन के महानगर अध्यक्ष सुरेन्द्र शास्त्री मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
घोषित पदाधिकारियों में अवधेश पांडे को महानगर उपाध्यक्ष, पवन कुशवाहा एवं सौरभ बघेल को महानगर मंत्री, सुमित सिंह को महानगर मीडिया प्रभारी, राजेश चौधरी को महानगर संयोजक (व्यापार प्रकोष्ठ), अनुज सिंह को महानगर संयोजक, श्री शिव कुमार सिंह को महानगर संरक्षक, राजकुमार सिंह को महानगर संयोजक (विधि प्रकोष्ठ), सर्वेश तिवारी एवं प्रभात समाधिया को महानगर कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व सौंपा गया।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सुरेन्द्र शास्त्री ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन को विश्वास है कि सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि नए पदाधिकारियों की ऊर्जा, अनुभव और कार्यशैली से राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा आगरा महानगर को नई मजबूती मिलेगी तथा संगठन जनहित के मुद्दों पर पहले से अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करेगा।
क्या है आरएएम....
राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा एक नया राजनीतिक संगठन है, जिसकी स्थापना पूर्व पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने वर्ष 2026 में की थी। संगठन का कहना है कि इसका उद्देश्य आम जनता के अधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय, पारदर्शी शासन व्यवस्था को बढ़ावा देना तथा विभिन्न वर्गों की समस्याओं को लोकतांत्रिक तरीके से उठाना है। संगठन ने उत्तर प्रदेश में अपना जनाधार बढ़ाने और 2027 के विधानसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने की भी घोषणा की है।