सीएम योगी के आगरा दौरे से पहले कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामनाथ सिकरवार हाउस अरेस्ट.....


आगरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगरा दौरे से पहले पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रामनाथ सिकरवार (फौजी बाबा) को उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, हाल ही में सामने आए पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किए जाने की संभावना जताई जा रही थी। इसी आशंका के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने एहतियातन यह कार्रवाई की, ताकि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो।
रामनाथ सिकरवार के आवास पर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस की मौजूदगी के कारण उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है।
इस कार्रवाई के बाद स्थानीय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है। हालांकि, पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह कदम केवल सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और मुख्यमंत्री के दौरे को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से उठाया गया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post