कैंपस की राजनीति से शोध की दुनिया तक, गौरव शर्मा ने हासिल की पीएचडी, राज्यपाल ने किया सम्मानित....

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के 92वें दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष गौरव शर्मा को गणित विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। यह सम्मान उन्हें उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति के करकमलों से प्राप्त हुआ। 

गौरव शर्मा ने गणित विषय में अपना शोध कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। पीएचडी की उपाधि प्राप्त होने पर समारोह में मौजूद शिक्षकों, विद्यार्थियों और अतिथियों ने उन्हें बधाई दी।

गौरव शर्मा आगरा जनपद की खेरागढ़ तहसील के भिलावली गांव के निवासी हैं। उनकी इस शैक्षणिक उपलब्धि से क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है। उनके शोध निदेशक, परिवार के सदस्यों, विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी, छात्र नेता तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

गौरव शर्मा की इस उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में उनकी यह सफलता आने वाली पीढ़ी के विद्यार्थियों के लिए भी एक सकारात्मक संदेश मानी जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post